देहरादून के पटेल नगर क्षेत्र में चेकिंग के दौरान पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। बिना नंबर की बाइक सवार दो बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग की, जिसके जवाब में एक बदमाश अंकित चौहान के पैर में गोली लगी, जबकि दूसरा अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया।
पुलिस के मुताबिक, अंकित ने कुछ दिन पहले शिमला बायपास पर एक व्यक्ति पर जानलेवा हमला किया था। आरोप है कि उसे ₹5 लाख में रास्ते से हटाने का सौदा किया गया था। फरार आरोपी की तलाश में सर्च अभियान जारी है।
#UttarakhandPolice #DehradunPolice #Dehradun #PatelNagar #PoliceEncounter #BreakingNews #CrimeNews #UttarakhandNews #pahadsamachar
Dehradun, Dehradun | Sep 12, 2026