बेरमो: सुभाष नगर में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़, 4 गिरफ्तार, सरगना फरार
Bermo, Bokaro | May 13, 2026 बेरमो अनुमंडल क्षेत्र के सुभाष नगर स्थित सीसीएल क्वार्टर में काफी समय से चल रही अवैध मिनी गन फैक्ट्री का बुधवार को बड़ा खुलासा हुआ है।समय लगभग साढ़े 3 बजे बताया गया कि STF पटना और गुप्तचर विभाग से मिली सटीक सूचना के बाद बोकारो पुलिस हरकत में आई और बेरमो थाना पुलिस ने ताबड़तोड़ छापेमारी की।