बनमनखी: बनमनखी में सेंधमारी कर लाखों की चोरी, इलाके में फैली दहशत
बनमनखी अनुमंडल अंतर्गत सरसी थाना क्षेत्र के जीयंनगज पंचायत अंतर्गत कुशाह काली मंदिर वार्ड संख्या 03 में रविवार देर रात अज्ञात चोरों ने एक घर में सेंधमारी कर नकद एवं जेवरात की चोरी कर ली। घटना के बाद इलाके में भय का माहौल बना हुआ है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, कुशाहा काली मंदिर टोला निवासी पीड़ित गृहस्वामी तालेश्वर मुर्मू ने सरसी थाना में दिए आवेदन में बताया