गुना नगर: सिंधिया के जाते ही एक्शन में दिखे गुना विधायक कूनो नदी उद्गम स्थल पर बोले लड़का लड़की की शादी ना करें मीटिंग में ही रहे
गुना में कूनो नदी उद्गम स्थल पर 30 जून को जल गंगा संवर्धन अभियान का समापन हुआ। जिसमें गुना विधायक पन्नालाल शाक्य शामिल हुए। गुना में केंद्रीय मंत्री सिंधिया के चार दिवसीय दौरे पर गायब रहे गुना विधायक ने कहा, लड़का लड़की की शादी ना करें, मीटिंग में ही जाते रहे कोई नेता संबंध नहीं कराता। सिंधिया के कार्यक्रम से गायब रहे विधायक की चर्चाएं जोरों पर हैं।