आगरा: आगरा कैंट स्टेशन पर ताज एक्सप्रेस ट्रेन में यात्रियों ने तीन शातिर चोरों को पकड़ा,आरपीएफ के किया हवाले
निज़ामुद्दीन से झांसी स्टेशन तक चलने वाली ताज एक्सप्रेस में यात्रियों ने शनिवार को तीन शातिर चोरों को चोरी करते रंगे हाथों पकड़ लिया। जिसकी वीडियो इंटरनेट पर वायरल हुई हैं। एक यात्री ने बताया कि उसकी जेब से चोर मोबाइल निकालने की कोशिश कर रहा था। तभी उसे रंगे हाथ पकड़ा,उसके अन्य साथी भी पकड़े गए हैं।