बहोरीबंद: बहोरीबंद तहसील क्षेत्र में 12 से 14 जून तक आयोजित होगा खंड स्तरीय लोक कल्याण शिविर
शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाने के उद्देश्य से कलेक्टर आशीष तिवारी के निर्देश पर बहोरीबंद विकासखंड में तीन दिवसीय खंड स्तरीय लोक कल्याण शिविर का आयोजन किया जा रहा है यह शिविर ग्राम पंचायत बहोरीबंद के पंचायत भवन में 12 जून से 14 जून तक प्रतिदिन आयोजित किया जाएगा