गगहा थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां संदिग्ध परिस्थितियों में मृत युवक दिलशाद (22) के शव को दफनाने के छह दिन बाद रविवार को कब्र से बाहर निकाला गया। परिजनों की ओर से हत्या की आशंका जताए जाने और डीएम से गुहार लगाने के बाद प्रशासन ने यह कदम उठाया। मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में शव को निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।