जमुई: बहरा गांव में मां के साथ छोटे भाई ने बड़े भाई को पीटकर किया घायल, सदर अस्पताल में चल रहा इलाज
Jamui, Jamui | Apr 6, 2025 बहरा गांव में रविवार की सुबह 9:00 बजे घरेलू विवाद को लेकर छोटे भाई रंजीत अपनी मां के साथ मिलकर बड़े भाई मंगरु पुजहर की जमकर पिटाई कर दी। जिससे मंगरु पुजहर बुरी तरह घायल हो गया। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई।उंसके बाद मंगरु पुजहर को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टर द्वारा इलाज किया जा रहा है।