बिरौल: सुपौल बस स्टैंड स्थित मोबाइल दुकान में ₹8 लाख की चोरी
बिरौल थाना के सुपौल बाजार के बस स्टैंड स्थित एक मोबाइल दुकान में मंगलवार रात चोरी की घटना हुई। अज्ञात चोरों ने छत के रास्ते घुसकर पीछे की खिड़की और गेट तोड़ते हुए करीब 8 लाख रुपये की नकदी और मोबाइल फोन चुरा लिए। दुकान मालिक अनुभव मिश्र के अनुसार, 1.60 लाख रुपये नकद और लगभग 6.40 लाख रुपये के मोबाइल चोरी हु