डलमऊ: गौ माता को राज्य माता का दर्जा देने की मांग, स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने दिलाई शपथ
डलमऊ में आयोजित गविष्टि (गो-रक्षार्थ-धर्मयुद्ध) यात्रा के दौरान जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने गौ माता को राज्य माता का दर्जा देने की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि गाय हमारी माता है, उसे पशु श्रेणी में रखना उचित नहीं है। उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार से गौ माता को पशु सूची से हटाकर राज्य माता का सम्मान देने की मांग की।