सदर थाना पुलिस ने बकरीद को लेकर बुधवार शाम 7 बजे तक फ्लैग मार्च निकाला। नेतृत्व थाना प्रभारी अफजल अंसारी ने किया। फ्लैग मार्च सदर थाना से निकल कर ग्राम जोड़, खनवा, भुसही, सुआकौड़िया, चियांकी, भीमगड़ा पहुंचा। इस क्रम में पुलिस ने लोगों से सौहार्द व शांति के साथ पर्व मनाने की अपील की।