वाड्रफनगर: तहसील न्यायालय परिसर में मारपीट के मामले के फरार आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
वाड्रफनगर मंगलवार वाड्राफनगर तहसील परिसर में हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने फरार चल रहे नौ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है इसमें पहले 10 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है इस कार्रवाई के साथ ही मामले में नामजद सभी 19 आरोपियों की गिरफ्तारी पूरी हो गई है गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया है जहां से उन्हें जमानत मिली है