पिपरई: पिपरई पुलिस ने कलारी के पीछे कच्ची शराब बेचने पर 38 वर्षीय व्यक्ति पर किया मामला दर्ज
पिपरई में कलारी के पीछे से पुलिस ने हाथ भट्टी से बनी कच्ची शराब बेचने पर एक 38 वर्षीय व्यक्ति पर मामला दर्ज किया है, पिपरई पुलिस को बुधवार को शाम लगभग 5 बजे मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि पिपरई में कोई कलारी के पीछे कच्ची शराब बेच रहा है उसी सूचना पर पुलिस मुखबिर के बताये स्थान पर पहुंची ।