गोइलकेरा–मनोहरपुर मार्ग से आमजरण, कैरम, मिंडीसोया और गोयरा तक बनने वाली लंबी सड़क आठ वर्षों से अधूरी रहने पर बुधवार को ग्रामीणों ने चक्रधरपुर स्थित ग्रामीण कार्य विभाग (आरईओ) कार्यालय में प्रदर्शन किया। आजसू नेता डॉ. दिनेश चंद्र बोयपाई के नेतृत्व में ग्रामीणों ने कार्यपालक अभियंता को 10 सूत्री मांगपत्र सौंपकर सड़क निर्माण शीघ्र शुरू कराने की मांग की।