छिंदवाड़ा नगर: छिंदवाड़ा शहर के वार्ड नंबर 38 पाठाधाना क्षेत्र में नरवाई जलाने का मामला सामने आया
छिंदवाड़ा शहर के वार्ड नंबर 38 पाठाधाना क्षेत्र में नरवाई जलाने का मामला सामने आया है। आज शनिवार सुबह 10 बजे जानकारी के मुताबिक पाँचघर के पीछे स्थित कृषि भूमि, जो उमाकांत, जगदीश चौबितकर और मृणाल चौबितकर परिवार की बताई जा रही है, में आग लगाई गई। यह जमीन हाईहोप स्कूल के पीछे और घनी आबादी वाली कॉलोनियों से सटी हुई है, जिससे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।