कल्याणपुर: परतापुर में शॉर्ट सर्किट से दुकान में लगी आग, लाखों का नुकसान
समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के परतापुर चौक पर मोहम्मद नौशाद द्वारा किराए के मकान में रहने के दौरान बिजली की शार्ट सर्किट से आग लग गई।जब तक आग पर काबू पाया जाता है घर में रखें सभी सामान जलकर खाक हो गया।इस दौरान एक बाइक भी जल गई ।वहीं जिस मकान में वह रह रहा था इलबेस्टस निर्मित होने के कारण दीवार के अलावा पूरा छत क्षतिग्रस्त हो गया है।