रहटगांव: रहटगांव क्षेत्र: ज़मीन विवाद में भांजे ने मामा पर उठाया हाथ, भाइयों ने भी की पिटाई
रहटगांव क्षेत्र के एक परिवार में जमीन विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। गुरुवार दोपहर सिटी कोतवाली थाने से कुछ ही दूरी पर संकल्प अपार्टमेंट स्थित स्टाम्प वेंडर की दुकान पर रजिस्ट्री के दौरान परिवार के सदस्यों के बीच जमकर मारपीट हो गई। वहीं, जमीन के हिस्से को लेकर दोनों पक्षों के अलग-अलग आरोप सामने आए हैं।