रायबरेली: मोहन सिंह स्मारक नेत्र चिकित्सालय को नेत्र परीक्षण के लिए कंप्यूटराइज्ड मशीन सौंपी गई, चिकित्सक ने जारी किया बयान
18 मार्च 2025 समय 3 बजे रायबरेली गांधी धर्मशाला प्रबंध समिति की ओर से मोहन सिंह स्मारक नेत्र चिकित्सालय को नेत्र परीक्षण की कंप्यूटराइज मशीन प्रदान की गई जिसका लोकार्पण जिलाधिकारी श्रीमती हर्षिता माथुर, पुलिस अधीक्षक डॉ यशवीर सिंह, नगर मजिस्ट्रेट राम अवतार व श्री गांधी धर्मशाला प्रबंध समिति के अध्यक्ष के के अग्रवाल के द्वारा किया गया।