रायबरेली: रायपुर महेरी में आधा दर्जन दबंगों ने एक घर में घुसकर की मारपीट व तोड़फोड़, पीड़ित ने थाने में की शिकायत
भदोखर थानाक्षेत्र के,रायपुर महेरी गांव में,घर में घुसकर दबंगों द्वारा की गई,मारपीट के मामले में,मंगलवार को पीड़ित ने,थाने पहुंचकर मामले का शिकायती पत्र दिया है।और पुलिस से,मुकदमा दर्ज कर मारपीट करने वालों पर,कार्रवाई की मांग की है।पीड़ित ने बताया है कि,उसके घर में खड़ी चार गाड़ियों में दबंगों ने तोड़फोड़ की,और दरवाजे को भी तोड़ दिया है।और धमकी भी दी है।