रायबरेली: किलौली गांव के पास दो डंफरों के बीच हुई जोरदार टक्कर, दोनों गाड़ियों के ड्राइवर मामूली तौर पर जख्मी
गुरबक्शगंज थाना क्षेत्र के,किलौली गांव के पास,मंगलवार को दो डंफरों की आमने-सामने से जोरदार भिड़ंत हो गई हैं।जिसमें दोनों डंफर के चालक मामूली रूप से जख्मी हुए हैं। घटना से भीषण जाम लग गया था लोगो की सूचना पर पहुंची थाने की,पुलिस ने जाम को हटवा कर,छतिग्रस्त हुए वाहनों को,जेसीबी क्रेन के माध्यम से बाहर कराया,पुलिस ने बताया कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है।