रामसनेही घाट: दरियाबाद पुलिस ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया, कब्जे से अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस बरामद
दरियाबाद पुलिस ने रंजीत कश्यप पुत्र रामवृक्ष निवासी ग्राम थोरथिया थाना रामसनेहीघाट को अवैध तमंचा जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। दरियाबाद पुलिस ने आज बुधवार की सुबह 10:00 बजे बताया कि अभियुक्त के ऊपर जनपद अयोध्या और बाराबंकी में गैंगस्टर एक्ट समेत 9 मुकदमा पंजीकृत हैं। पुलिस आवश्यक कार्रवाई कर रही है।