परसिया: वार्ड चार के सार्वजनिक कुएं में मिला युवक का शव, रात भर से लापता था
नगर के वार्ड क्रमांक चार में नीबूं वाले कुएं में युवक का शव पाया गया। रविवार को पांच बजे शव को कुएं से बाहर निकाला गया। मृतक शनिवार रात को घर से खाना खाकर निकला था। इसके बाद से दिखाई नहीं दिया था।कुएं के समीप के निवासी ने शव को देखा। पांच बजे एएसआई हिरेशी नागेश्वर, विपिन पांडे और नगर पालिका से सेनेटरी सुपरवाईजर सलीम खान टीम के साथ पहुंचे। व