सोनीपत: सोनीपत पुलिस ने यातायात नियमों की अवहेलना पर शुरू किया विशेष अभियान
सोनीपत पुलिस ने ब्लैक फिल्म, बिना नंबर प्लेट, गलत पैटर्न वाली नंबर प्लेट और बीएस-III वाहनों के खिलाफ विशेष अभियान चलाकर सख्त कार्रवाई की। ट्रैफिक नियमों का पालन सुनिश्चित करने के लिए यह अभियान लगातार जारी रहेगा।