तिर्वा: कलशान गांव में स्थगन आदेश के बावजूद निर्माण का आरोप, पीड़ित ने इंदरगढ़ पुलिस पर अनदेखी का लगाया आरोप
Tirwa, Kannauj | Jun 12, 2026 इंदरगढ़ (कन्नौज)। इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के लक्ष्मणपुर निवासी जमुना प्रसाद ने आरोप लगाया है कि उनकी विवादित जमीन पर न्यायालय के स्थगन आदेश के बावजूद विपक्षी पक्ष निर्माण कार्य करा रहा है, जबकि पुलिस कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं कर रही है।