सूरतगढ़: क्षतिग्रस्त सड़क के खिलाफ प्रस्तावित धरना जाम, आंदोलन की घोषणा, जनता मोर्चा ने व्यापार मंडल कार्यालय में बुलाई बैठक
सूरतगढ़ परशुराम चौक से पुराना RHB कॉलोनी रोड व बीकानेर रोड से औद्योगिक क्षेत्र को जोड़ने वाली मुख्य सड़के लंबे समय से क्षतिग्रस्त है। बार-बार शिकायतों के बावजूद प्रशासन की उदासीनता से जनता मोर्चा ने बड़ा आंदोलन घोषित किया है। अध्यक्ष ओम राजपुरोहित ने शुक्रवार शाम बताया कि अब विरोध में सोमवार से परशुराम चौक पर धरना और जाम किया जाएगा।