नबीनगर: महुअरी गांव के समीप सड़क हादसे में युवक की दर्दनाक मौत, हाईवा चालक को किया गया गिरफ्तार
नवीनगर थाना क्षेत्र के महुअरी गांव के समीप शनिवार देर शाम हुए भीषण सड़क हादसे में एक बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान महुअरी निवासी अनील चौहान के 30 वर्षीय पुत्र योगेश चौहान के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार योगेश तेतरिया मोड़ से बाइक से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार हाईवा ट्रक ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।