बरियातु: लोदमदाग टोला में सर्पदंश से बुजुर्ग की तबीयत बिगड़ी बालूमाथ सीएचसी में कराया गया भर्ती
बारियातू थाना क्षेत्र के गाड़ी गांव अंतर्गत लोदमदाग टोला में बुधवार शाम 6 बजे सर्पदंश से एक बुजुर्ग की तबीयत बिगड़ गई। जिसकी पहचान टोला निवासी रतिया भुईया के पुत्र कामेश्वर भुईया के रूप में हुई है। जिसे गंभीर अवस्था में बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाया गया है जहां पर डॉक्टर दयानंद प्रसाद की देखरेख में इलाज किया जा रहा है।