सिरदला: पुलिस ने परना डाबर थाना क्षेत्र से 160 लीटर महुआ शराब के साथ दो बाइक सवार सहित तीन लोगों को किया गिरफ्तार
परना डाबर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर रविवार की देर रात पचंबा से भोला कुरहा जाने वाली सड़क से दो बाइक पर लदा 150 लीटर महुआ शराब के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है। वहीं थाना क्षेत्र के सिमरा टाड़ गांव में छापेमारी कर 10 लीटर महुआ शराब के साथ एक नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। तीनों अभियुक्त को पुलिस ने सोमवार को व्यवहार न्यायालय नवादा भेज दिया है।