बिहार: कोयरी बिगहा में अनियंत्रित जोगाड़ गाड़ी बिजली के पोल से टकराई, चालक घायल
Bihar, Nalanda | Dec 24, 2024 परबलपुर थाना क्षेत्र के कोइरी विगहा गांव में मंगलवार की सुबह करीब 10 बजे अनियत्रित होकर जोगाड़ गाड़ी बिजली के पोल से टकरा गई जिससे चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल व्यक्ति परबलपुर थाना क्षेत्र के परबलपुर बाजार निवासी गनौरी सपेरा के 40 वर्षीय पुत्र रंजीत कुमार है। जख़्मी ने बताया कि वो जोगाड़ गाड़ी से सामान लाने छतरपुर गांव जारहे थे ।