कोलायत: कोलायत के चकविजयसिंहपुरा में CI श्रवण बिश्नोई को राजकीय सम्मान के साथ नम आँखों से दी गई अंतिम विदाई
कोलायत क्षेत्र के चकविजयसिंहपुरा निवासी एवं पुलिस निरीक्षक श्रवण विश्नोई का उनके पैतृक गांव में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। जैसे ही उनका पार्थिव शरीर गांव पहुंचा, पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। अंतिम दर्शन के लिए सैकड़ों ग्रामीण, जनप्रतिनिधि, रिश्तेदार, मित्र तथा पुलिस विभाग के अधिकारी और जवान मौके पर पहुंचे। हर आंख नम थी।