ज्ञानपुर: गोपीगंज में नेशनल हाइवे पर कंटेनर की टक्कर में चालक की हुई मौत
राष्ट्रीय राजमार्ग 19 पर गोपीगंज कोतवाली क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। गलत दिशा में खड़े एक कंटेनर में पीछे से आ रहे तेज रफ्तार कंटेनर ने टक्कर मार दी, जिससे एक कंटेनर चालक की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर से दोनों कंटेनर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाया और मृतक चालक की पहचान करने में जुटी है।