पलिया: पलिया विधानसभा के विधायक ने कहा, वर्षों का इंतजार खत्म, 12 ग्रामसभाओं के ग्रामीणों को मिलेगा जमीन का मालिकाना हक
पलिया क्षेत्र की 12 ग्रामसभाओं और थारू समाज के लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। वर्षों से लंबित जमीन के मालिकाना हक की प्रक्रिया अब शुरू हो गई है, जिससे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है। शुक्रवार को शिकायत मिलने पर पलिया विधायक रोमी साहनी बिसेनपुर पहुंचे और ग्रामीणों को महत्वपूर्ण जानकारी दी।