सरमथुरा: पार्वती बांध रोड पर पुलिस ने किया एक्शन, देसी कट्टा और जिंदा कारतूस के साथ युवक को किया गिरफ्तार
जिले में अवैध हथियारों के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को देसी कट्टा और जिंदा कारतूस के साथ धर दबोचा। यह कार्रवाई पार्वती बांध रोड कॉलोनी के पास की गई, जहां पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया। जानकारी के अनुसार, पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चल रहे विशेष अभियान के तहत थाना आंगई पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक