गोहद: गोहद थाना क्षेत्र अंतर्गत खरौआ निवासी बुजुर्ग की कुएं में डूबने से हुई मौत, पुलिस ने कराया पोस्टमार्टम
Gohad, Bhind | Jun 18, 2026 गोहद थाना क्षेत्र अंतर्गत बुजुर्ग रतिराम पुत्र मेहरवान सिंह गुर्जर निवासी खरौआ हाल वार्ड 5 संतोष नगर गोहद की कुएं में गिरने से मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर गुरुवार को लगभग 11 बजे पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सुपुर्द किया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है