मवाना: नोएडा से लौट रहे कार सवार दंपति को मवाना में 15 किलोमीटर तक दौड़ाया, गाड़ी में तोड़फोड़ और छेड़छाड़ का आरोप, तहरीर दी
Mawana, Meerut | Jun 29, 2026 शनिवार की देर रात 12:00 बजे मवाना नोएडा से कार में सवार होकर लौट रहे दंपति के साथ इंचोली से कार सवारों ने छेड़छाड़ शुरू कर दी और 15 किलोमीटर तक दौड़ाया मवाना पहुंचने के बाद कार में टक्कर मार दी। छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए मवाना थाने पर तहरीर दी गई है। रविवार को शाम 8:00 बजे क्षेत्राधिकारी मवाना ने बताया कि मामला कार में साइड लगने का है।