चकिया: भूसी गांव में किसान सभा का जनजागरण, बिजली समस्याओं को लेकर आंदोलन की दी चेतावनी
उप्र सभा मंडल शहाबगंज की कमेटी ने रविवार दोपहर 12 बजे को ग्राम भूसी में बिजली निजीकरण, स्मार्ट मीटर और बिजली दरों के मुद्दे पर जनजागरण अभियान चलाया। किसानो, ग्रामीणों ने पिछले 15 दिनों से बिजली की समस्या को लेकर कैनाल बंद होने के कारण सिचाई की समस्या को बताया उन्होंने संबंधित अधिकारियो से समस्या का निस्तारण की मांग की तथा समाधान ना होने प्रदर्शन की बात कही।