मध्यप्रदेश नगरीय क्षेत्र के भूमिहीन व्यक्ति पट्टा अधिकारों का प्रदान किया जाना अधिनियम 1984 के तहत पट्टा प्राप्त करने की आस लगाए बैठे वार्ड क्रमांक 26 पुराना पन्ना तथा आर.टी.ओ. ऑफिस के पीछे के लगभग पचास (50) भूमिहीन हितग्राहियों ने आज दिन शुक्रवार दिनांक 12 दिसंबर को अनुविभागीय अधिकारी को शाम 5 बजे शिकायती आवेदन सौंपा।