कालपी: कालपी में काशीखेड़ा-इटौरा मार्ग पर सड़क पर चलते डंपर में लगी भीषण आग, चालक ने कूदकर बचाई जान
Kalpi, Jalaun | Apr 28, 2026 कालपी कोतवाली क्षेत्र के काशीखेड़ा-इटौरा मार्ग पर सोमवार की देर रात करीब 11:30 बजे सड़क पर चलते डंपर में अचानक भीषण आग लग गई, आग लगते ही अफरा-तफरी मच गई और चालक ने कूदकर अपनी जान बचाई, वही देखते ही देखते डंपर आग का गोला बन गया, सूचना पर पहुंची दमकल टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक डंपर पूरी तरह जलकर खाक हो चुका था।