मंडला: महाराजपुर में फॉरेस्ट नाका के पास सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत, भतीजा घायल
Mandla, Mandla | Apr 21, 2026 मंडला जिले से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है, जहां तेज रफ्तार और लापरवाही ने एक युवक की जान ले ली, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। मामला मंडला के महाराजपुर क्षेत्र का है, जहां देर रात फॉरेस्ट नाका के पास एक अज्ञात वाहन ने टू-व्हीलर को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार राजकुमार उईके की मौके पर ही मौत हो गई।