बलरामपुर: कलेक्ट्रेट में खादी एवं ग्रामोद्योग के प्रमुख सचिव ने विकास कार्यों की समीक्षा की, महत्वपूर्ण योजनाओं की प्रगति पर चर्चा
खादी एवं ग्रामोद्योग, हथकरघा एवं वस्त्रोद्योग तथा सार्वजनिक उद्यम विभाग के प्रमुख सचिव नोडल अधिकारी अनिल कुमार सागर ने जनपद का दौरा किया। कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम पवन अग्रवाल की मौजूदगी में उन्होंने विभिन्न विकास कार्यों की समीक्षा की। बैठक में कई महत्वपूर्ण योजनाओं की प्रगति पर चर्चा हुई।