ताजपुर नगर परिषद के सामने आन बान और शान से फटा हुआ तिरंगा लहरा रहा है लेकिन अधिकारी बेखबर हैं ।बड़े पैमाने पर लोगों के द्वारा इस बाबत आवाज उठाई जा रही है लेकिन अब तक इसके बदलने की दिशा में कदम नहीं उठाया गया है। इसे राष्ट्रीय ध्वज का अपमान माना जा रहा है।