बक्सर: अनाथ होकर भी हार नहीं मानी: सेल्फ स्टडी से BPSC में 192वां रैंक, बने जिला शिक्षा पदाधिकारी
Buxar, Buxar | Jun 27, 2026 बक्सर हौसले बुलंद हों तो तंगहाली भी रास्ता नहीं रोकती। इसका उदाहरण बने चौसा प्रखंड के तिवाय गांव के प्रभंजन कुमार चौबे। BPSC परीक्षा में 192वां रैंक लाकर जिला शिक्षा पदाधिकारी DEO पद पर चयनित हुए हैं। बचपन में माता-पिता का साया उठ गया था। परिवार पूजा-पाठ से जुड़ा, संसाधन सीमित थे। फिर भी बड़े भाई रामनिवास चौबे और भाभी रूबी कुमारी के सहारे पढ़ाई जारी रखी।