हैदरनगर: बिन्दुबिगहा गांव में पुलिया पर बैठने के विवाद ने ली मासूम की जान, पिता-पुत्र भेजे गए जेल
हैदरनगर थाना क्षेत्र के बिन्दुबिगहा गांव में पुलिया पर बैठने को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। धारदार हथियार से हुए हमले में चार माह के मासूम की मौत हो गई, जबकि उसके माता-पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी चितरंजन कुमार पासवान उर्फ शिवम एवं उसके पिता तुलसी पासवान को बिन्दुबिगहा गांव ...