झांसी: झांसी के अस्पताल में मां की तीमारदारी कर रहे बेटे की हार्ट अटैक से हुई मौत, परिवार में मचा कोहराम
Jhansi, Jhansi | Apr 12, 2026 नवाबाद थाना क्षेत्र के एक निजी अस्पताल में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ अपनी माँ का इलाज करा रहे 35 वर्षीय युवक राजपाल यादव की साइलेंट हार्ट अटैक से मौत हो गई। मूल रूप से समथर के चिरगाँव खुर्द निवासी राजपाल अपनी माँ मनु बाई के पैरों में हुए फ्रैक्चर का इलाज कराने रामसेवक कनकने अस्पताल आया था।