कुरई: पेंच टाइगर रिजर्व में बाघ का हमला, महुआ बीनने गए युवक की मौत
Kurai, Seoni | Apr 2, 2026 सिवनी के पेंच टाइगर रिजर्व क्षेत्र में बाघ के हमले से एक ग्रामीण की मौत हो गई। यह घटना कुंभपानी वन परिक्षेत्र के रमपुरी बीट के कक्ष क्रमांक 1399 की बताई जा रही है। गुरुवार को बताया गया कि महेंद्र उर्फ महेश मांडेकर महुआ बीनने के लिए जंगल गया था, लेकिन घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। तलाश के दौरान जंगल में उनका शव मिला।