पवई: रैपुरा दमोह रोड पर बड़ा हादसा: कोयला भरा ट्राला पलटा, चालक बाल-बाल बचा
Pawai, Panna | Apr 4, 2026 पन्ना जिले के पवई विधानसभा अंतर्गत आने वाले दमोह रोड स्थित बालाजी मंदिर रैपुरा के आगे एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार, कोयले से भरा एक ट्राला सामने से आ रहे वाहन को बचाने की कोशिश में असंतुलित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया।