गोहद: गोहद थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहे तीन लोगों को किया गिरफतार।
Gohad, Bhind | Jul 25, 2026 गोहद थाना क्षेत्र अंतर्गत हत्या के प्रयास के मामले में लगभग तीन माह से फरार चल रहे तीन लोगों को गोहद पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर शनिवार को लगभग 4 बजे मौ रोड खरौआ बंबा के पास से पकड़ा। उक्त तीनों लोगों को गोहद न्यायालय में पेश किया गया। तथा घटना में प्रयुक्त कट्टा जब्त कर लिया है।