लवकुशनगर अस्पताल में डिलीवरी के बाद प्रतापपुरा निवासी एक महिला सपना सिंह की हालत अचानक बिगड़ गई। उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया, लेकिन बुधवार की रात करीब 11 से 12 बजे रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। नवजात बच्ची सुरक्षित है। पुलिस गुरुवार की सुबह पोस्टमार्टम करवा रही है मामले की जांच शुरू कर दी है।