पट्टी: धनगढ़ सराय छिवलहा गांव में भूसा रखने के विवाद में खूनी संघर्ष, सास-बहू समेत चार घायल, गला दबाकर हत्या की कोशिश का आरोप
बेलखरनाथ धाम विकास खंड क्षेत्र के धनगढ़ सराय छिवलहा गांव में शुक्रवार रात में भूसा रखने को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया। पड़ोसियों के बीच हुई इस मारपीट में सास-बहू समेत चार लोग घायल हो गए। पीड़ित पक्ष ने आरोप लगाया है कि हमलावरों ने एक किशोर का गला दबाकर जान से मारने की भी कोशिश की। गांव निवासी रेनू देवी, पत्नी राजकुमार यादव, ने