महसी: चोरी केस में नया मोड़, हरदी पुलिस पर फर्जी फंसाने और धन उगाही के आरोप, परशुराम सेना प्रकोष्ठ ने जताई नाराजगी
हरदी थाना क्षेत्र के एडौरा वीरशायपुर में दर्ज चोरी के मुकदमे में नया मोड़ आ गया है। पीड़ित परिवार की महिला ने हरदी पुलिस पर पति को फर्जी तरीके से चोरी के मुकदमे में जेल भेजने और धन उगाही का आरोप लगाया है। वहीं परशुराम सेना प्रकोष्ठ ने भी मामले में पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।